उत्तराखंड
आम आदमी पार्टी ने किया विधानसभा घेराव के साथ आगाज। पुलिस से नोकझोंक, 32 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
देहरादून: आम आदमी पार्टी ने किया विधानसभा घेराव के साथ आगाज। पुलिस से नोकझोंक, 32 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र में हर बार की तरह इस बार भी हंगामेदार रहा तो वहीं विधानसभा के बाहर भी जबरदस्त हंगामा बरपा ।
विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अलग अलग पार्टियों और संघटनों ने हर बार की तरह इस बार भी विधानसभा का घेराव किया।
कोरोना काल में चल रहे मानसून सत्र में आम आदमी पार्टी ने अपना आगाज कर सरकार को घेरने की कोशिश की। आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर के नेतृत्व में कई आप कार्यकर्ता विधानसभा के पास पहुंचे
और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही पार्टी के नेताओं ने विधानसभा के अंदर जाने की ज़िद की गई लेकिन पुलिस फ़ोर्स ने उन्हें बाहर ही रोके रखा। जिसपर काफी हंगामा भी हुआ और पुलिस को कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बल प्रयोग भी करना पड़ा।
आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस एक साथ मिली हुई हैं। एक और जहां केंद्र सरकार ने काला कृषि विधेयक बिल को पास किया तो वहीं प्रदेश की सरकार बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर चुप है ।
साथ ही कहा कि अब उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बनेगी।
आप पार्टी द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन ने कई बातें साफ कर दी हैं। दरअसल 2022 में आप पार्टी प्रदेश में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है जिसको लेकर पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी अब प्रदेश में हर मुद्दे पर आवाज बुलंद कर रही है और सरकार का विरोध कर रही है।
आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर के नेतृत्व में युवा नेता मैक्सवेल डोलन, हेमा भंडारी(जिला अध्यक्ष हरिद्वार), राजीव चौधरी, अमन राय चौधरी, अंकुर करवां, सौरभ कुमार, रेक्स डोलन, अंकित मेहरा, ऋषभ कौशल भी मौजूद रहे और गिरफ्तारी दी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel