उत्तराखंड
उत्तराखंड में AAP और UKD ने जारी की प्रत्याशियों की आखिरी सूची, जानिए किसे मिला मौका…
देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। आम आदमी पार्टी और यूकेडी ने प्रत्याशियों की आखिरी सूची जारी कर दी। हेमा आर्य को पार्टी ने नैनीताल से अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, इस सूची में 5 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। वहीं यूकेडी ने तीन प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इसके अलावा लालकुआं विधानसभा से दल ने सीपीआई (एमएल) के प्रत्याशी को समर्थन दिया है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 5 प्रत्याशियों की आखरी सूची जारी की है। इसमें हेमा आर्य को नैनीताल से, कालाढूंगी से मंजू तिवारी को, यमुनोत्री विधानसभा से मनोज शाह को, रुद्रप्रयाग विधानसभा से प्यार सिंह नेगी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं, रुद्रपुर विधानसभा से नंदलाल को चुनावी मैदान में उतारा है।
वहीं उत्तराखंड क्रांति दल ने अपने प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की है। दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी की ओर से यह सूची जारी की गई है। इसमें तुला सिंह पडियार को रानीखेत विधानसभा, शकुंतला रावत को मसूरी विधानसभा, वहीं प्रताप नगर विधानसभा से पंकज व्यास निर्दलीय प्रत्याशी को जनता के अनुरोध पर समर्थन दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel