उत्तराखंड
हादसे: आफत की बारिश से जन जीवन प्रभावित, कंही संपर्क मार्ग टूटे तो कंही घरों में घुसा पानी
देहरादून। राज्य में लगातार बारिश के चलते जन जीवन प्रभावित हो गया है। कंही संपर्क मार्ग टूट रहे हैं तो कंही घरों में मलबा घुस गया। आफत की इस बारिश में सरकार का राहत कार्य भी जारी है।
एक मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर अतिवृष्टि की वजह से रुद्रप्रयाग जिले में गांव में तबाही मच गई है। अतिवृष्टि की वजह से घरों में मलबा घस गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,
जिले के जखोली ब्लॉक के सिरवाडी क्षेत्र में बीती रात अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। आधा दर्जन मकान में मलबा घुसा है। कई खेत तबाह हुए हैं।
प्रशासन की टीम मौके पर राहत व बचाव कार्य के लिए रवाना हो गई है। रुद्रप्रयाग विधायक भी मौके को रवाना हुए है। लेकिन, रुक-रुक हो रही बारिश से टीम को राहत कार्य के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।
राजधानी देहरादून में भी रविवार देर रात से हो रही बारिश से लोगों की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। सहस्त्रधारा रोड डीजी हेल्थ आफिस के पास कल रात एक गाड़ी स्विफ्ट पुल पार करते समय उफनते नाले के पानी मे बह गई। कार सवार चालक ने समझदारी का परिचय देते हुए स्वयं ही गाड़ी से सकुशल निकल कर संबंधित पुलिस चौकी पर गया।
जीएसएस रोड स्थित संगम विहार में पुश्ता ढहने से भी नुकसान हुआ है लेकिन कोई जानमाल की हानि नहीं पहुंची है। विकासनगर में भी भारी बारिश की वजह से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। कालसी व विकासनगर में भूस्खलन की वजह से लोग फंसे हुए हैं और राहत का कार्य जोरों से चल रहा है।
वहीं, पर्यटन नगरी मसूरी के पर्यटक स्थल कैंपटी फॉल में झरने का पानी उफान पर आ गया है लेकिन अभी तक नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। कैंपटी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत ने बताया कि भारी बारिश के चलते झरने का पानी उफान पर है लेकिन अभी तक नुकसान नहीं हुआ है।
कुछ दुकानों में हल्का फुल्का पानी घुस गया है। उन्होंने बताया कि इन दिनों कोरोना संक्रमण के चलते दुकानें बंद है इसलिए जनहानि के साथ ही किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
लगातार बारिश होने से पानी बढ़ रहा है जिससे नुकसान होने की संभावना बन रही है। मसूरी के लक्ष्मण पुरी में नाला फटने के कारण एक मकान की छत क्षतिग्रस्त होने से भवन स्वामी का काफी नुकसान हो गया हालांकि जनहानि की कोई सूचना नहीं है
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel