उत्तराखंड
Accident: उत्तराखंड में उफनाते नाले में पलटी स्कूल बस, यहां फंसी यात्रियों से भरी बस…
Accident: उत्तराखंड में मौसम विभाग का अनुमान सटिक साबित हुआ है। सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। नदियां नाले उफान पर है। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते नदी-नालों को पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सुबह सुबग अलग-अलग हादसे की खबर है। आज सुबह एक बस धनगढ़ी नाले के बीचों बीच फंस गई और जेसीबी मशीन की मदद से बस को निकालने की कोशिश की जा रही । तो वहीं टनकपुर पूर्णागिरि रोड जा रही स्कूल बस किरोडा बरसाती नाले में पलट गई। गनीमत रही कि बस में बच्चे सवार नहीं थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बारिश से रामनगर का धनगढ़ी नाला (Ramnagar Dhangarhi Nala) उफान पर है। वहीं आज सुबह यात्रियों से भरी बस धनगढ़ी नाले के बीचों बीच फंस गई। जिसमें बैठे यात्रियों की जान पर बन आई। हालांकि नाले में आज पानी उतना ज्यादा नहीं है, लेकिन बारिश जारी है और कभी भी नाले का पानी बढ़ सकता है। वहीं सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन की मदद से नाले में फंसी बस को निकालने में जुटी हुई है। वहीं मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
दूसरी ओर टनकपुर के उफनती किरोडा बरसाती नाले में मंगलवार सुबह स्कूल बस पलट गई। हादसे के दौरान बस में केवल चालक व हेल्पर मौजूद थे। बस बच्चों को लेने के लिए टनकपुर पूर्णागिरि रोड जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों के किसी तरह बस में फंसे चालक और हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से बस को नाले से बाहर निकाला।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel