उत्तराखंड
हादसा: खाई में गिरा वाहन, जूनियर इंजीनियर की मौत, तीन गंभीर घायल
भीमताल। पहाड़ों में लगातार दुर्घटनाओं की खबर आ रही हैं। सोमवार को हुए एक हादसे में पिकअप में सवार प्राइवेट ठेकेदार के एक जेई यानी अवर अभियंता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घायलों को हल्द्वानी के बेस अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को एक ठेकेदार के जेई और तीन श्रमिक रोड निर्माण के लिए काम करने पिकअप से जा रहे थे। अचानक कौंता के पास पिकअप का संतुलन बिगडने से पिकअप खाई में जा गिरी।
हादसे में जिला बागेश्वर निवासी 35 वर्षीय जेई मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कौंता निवासी हिम्मत बिष्ट, पटरानी निवासी दलीप राम व स्यूड़ा निवासी गोपाल सम्मल गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, तथा हल्द्वानी बेस हॉस्पिटल भिजवाकर भर्ती कराया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
















Subscribe Our channel