उत्तराखंड
उपलब्धि: 9 साल की जिनीशा ने कम उम्र में पाया बड़ा मुकाम, कराटे चेम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल..

जयपुर। बेटियां किसी भी मुहाने पर पीछे नही है। बेटियाँ हर क्षेत्र में अपनी हिम्मत और जज्बे के दम से देश प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इसी कड़ी में जिनीशा रूदियाल का नाम भी शामिल हो गया है। 9 साल की जिनीशा ने साबित कर दिया है कि हौसलों में जज्बा हो तो उम्र मायने नही रखती। उन्होंने राजस्थान स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। इस चेम्पियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तरीय कराटे चेम्पियनशिप में भी सीट पक्की कर ली है।
आपको बता दें कि राजस्थान स्टेट चैंपियनशिप का समापन हो गया है। यह प्रतियोगिता जयपुर में होटल रॉयल के के पैलेस आमेर में 26 और 27 सितंबर आयोजित हुई। जिसमे राजस्थान के कई जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह कराटे प्रतियोगिता राज. स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई। चेम्पियनशिप को जिनीशा रूदियाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से गोल्ड मेडल जीत कर अपने नाम कर लिया है। अब जिनिशा सहित सभी विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में अगले महीने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें कि जिनिशा एक होनहार कराटे खिलाड़ी है और पहले से ही अपने कौशल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए आई है। उनकी कम उम्र कामयाबी हासिल करने पर जयपुर कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव व उपाध्यक्ष ने बधाई दी। वहीं परिवार में खुशी की लहर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


