उत्तराखंड
उपलब्धि: टिहरी के होनहार खिलाड़ी विपिन के नाम बड़ी उपलब्धि, इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ चयन…
टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी के होनहार खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन कर दिया है। विकासखण्ड देवप्रयाग के ग्राम पंचुर निवासी विपिन सिंह का चयन “नौवें ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता” के लिए हुआ है। बता दें कि यह प्रतियोगिता टर्की की राजधानी इस्तांबुल में 11,12 दिसंबर 2021 को खेली जानी है। विपिन सिंह बागड़ी इस प्रतियोगिता में अपने देश की ओर से खेलने जा रहे हैं, जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है। बेटे की इस कामयाबी से परिवार और जिले में खुशी का माहौल है। हर कोई विपिन की कामयाबी की प्रार्थना कर रहा है ।
आपको बता दें कि विपिन के पिता बलबीर सिंह बागड़ी है। जो पूर्व प्रधान रह चुके हैं। टिहरी गढ़वाल विकास परिषद रजि चण्डीगढ़ ने विपिन की कामयाबी पर खुशी व्यक्त की है। बुद्धि चंद डोटियाल, प्रधान राय सिंह बिष्ट, महासचिव एवं समस्त पदाधिकारी, टिहरी गढ़वाल विकास परिषद चण्डीगढ़ ने आशा जताई है कि विपिन सिंह बागड़ी इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करके परिवार, टिहरी, उत्तराखंड, चण्डीगढ़ के साथ-साथ भारत माता का नाम रोशन करेगा। उन्होंने विपिन सिंह बागड़ी को इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करने की अग्रिम शुभकामनाएं दीं हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सोशल मीडिया की अफवाहों पर IAS बंशीधर तिवारी का प्रहार-कहा, सच्चाई को कोई लॉबी दबा नहीं सकती…
डीएम सविन बने ‘किसान सविन’, मिट्टी में सनी सुबह ने छोड़ी मिसाल…
नेतृत्व: सीएम धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में पारदर्शिता के प्रयास लाए रंग…
स्मार्ट विजन: धामी के विज़न से देहरादून बना स्मार्ट और सशक्त शहर…
उत्तराखंड के अनेकों पत्रकारों ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाई: CM
