उत्तराखंड
होली के रंगः कार्यवाहक सीएम धामी ने कुछ इस अंदाज में मनाई होली, पत्नी संग किया डांस, गाया गाना…
देहरादूनः होली के रंग में आज पूरा देश डूबा है। ऐसे में क्या आम और क्या खास सब होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी भी होली के रंग में रंगे हुए है। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में होली मनाई। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों और नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उन्हें होली की बधाई दी। सीएम धामी इस दौरान नाचते गाते नजर आए। इस दौरान उनकी पत्नी भी कदमताल दिखाई दी। होली पर उत्तराखंडी गीतों का जो समा बंधा उसमें सीएम और उनकी पत्नी दोनों ही रम गए।
कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होली के त्योहार को अपने आवास पर बनाया मुख्यमंत्री आवास पर इस दौरान लोगों का तांता लगा रहा. इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी और उनका परिवार भी उनके साथ होली मनाते दिखाई दिया. होली को मनाते हुए उत्तराखंडी गीतों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थिरकते हुए भी नजर आए, साथ में उनकी पत्नी भी गीतों पर उनके साथ कदमताल करती हुई दिखाई दी। तो वहीं धामी खुद भी पहाड़ी गाने गाते दिखाई दिए। उन्होंने माइक लेकर पहाड़ी गीत ‘बेड़ू पाक्यो बारह मासा’ गुनगुनाया। इस दौरान समा देखने योग्य था।
मुख्यमंत्री ने कहा इस बार की होली बेहद खास है क्योंकि इस बार जनता भाजपा को प्रचंड बहुमत की सरकार दी है यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों ने विश्वास जताते हुए जिस तरह भाजपा को समर्थन दिया है वह इसके लिए लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार सारे मिथक भी तोड़ दिए।साथ ही उन्होंने देख और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel