उत्तराखंड
कार्रवाई: नमाज अदा तो हुई , लेकिन कार्रवाई भी हुई ,15 पर मुकदमा , क्या है पूरा मामला ,पढ़िए…
चमोलीः उत्तराखंड में चारधाम सें लोगों की आस्था जुड़ी है। लेकिन बीते दो दिन से सोशल मीडिया पर बदरीनाथ मंदिर में कुछ मुसलमानों द्वारा कथित तौर से नमाज पढ़े जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। मामले में पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है। पुलिस ने मामले को अफवाह न फैलाने की अपील करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी है। साथ ही 15 मजदूरों पर मुकदमा दर्ज किया है।
चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने इस घटना पर कहा कि ‘सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि कई मुसलमान बदरीनाथ मंदिर परिसर में नमाज अदा कर रहे हैं।’ पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 15 मुस्लिम श्रमिक हरिंदर सिंह नाम के एक कॉन्ट्रैक्टर के अंदर काम करते हैं। यह सभी मजदूर मंदिर से करीब 1 किलोमीटर दूर स्थित एक पार्किंग फैसिलिटी प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। ईद-उल-अजहा के मौके पर सभी मजदूर प्रोजेक्ट साइट पर ही रह रहे थे क्योंकि वहां निर्माण में इस्तेमाल होने वाली काफी सामग्रियां रखी गई हुई थीं। उन लोगों ने वहीं पर सुबह 7 बजे नमाज अदा की थी। उन्होंने ना तो किसी भी सार्वजनिक स्थल पर नमाज अदा किया था और ना ही किसी मौलाना को बाहर से नमाज अदा करने के लिए बुलाया गया था।
हालांकि पुलिस ने मामले में स्थानीय नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष ऋषि प्रकाश सति और उनके सहयोगियों की शिकायत के आधार पर कॉन्ट्रैक्टर और मजदूरों के खिलाफ भीड़ जुटाने और सोशल डिस्टेन्सिंग का उल्लंघन करने के आरोप में आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अभी मंदिर परिसर में नमाज अदा किये जाने के आरोपों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ‘तब तक मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो किसी तरह की अफवाह ना फैलाएं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel