उत्तराखंड
Big News: बिजली के बाद उत्तराखंड में पानी भी हुआ मंहगा, अब आएगा इतना बढ़ा हुआ बिल…
देहरादूनः उत्तराखंड में चुनाव खत्म होते ही मंहगाई की मार से जनता त्रस्त होती जा रही है। बिजली की दरों में जहां बढ़ोतरी की गई है। तो वहीं अब पानी भी महंगा हो गया है। जी हां जिस प्रदेश में पानी के कई प्राकृतिक स्त्रोत है वहां अब आपकों पानी की कीमत भी पहले से ज्यादा देनी होगी। एक अप्रैल यानी आज से पानी के बिल में नौ से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है । आपका पानी का बिल हर माह 15 से 25 रुपये बढ़कर आएगा ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में पानी की नई कीमते तय की गई है। शहरी क्षेत्रों में पानी के बिल में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ये बिल हाउस टैक्स के साथ आएगा। तो वहीं , ग्रामीण क्षेत्रों में घर में लगे नलों के हिसाब से बिल में बढ़ोतरी होगी। अगर आपके घर में दो नल होने पर बिल में नौ प्रतिशत और दो से अधिक नल होने पर 11 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। जल संस्थान की ओर से हर तीन माह में पानी के बिल जारी किए जाते हैं । इसमें हर माह 15 से 25 रुपये की वृद्धि को पैमाना मानें तो अब बिल में 45 से 75 रुपये अधिक भुगतान करना होगा ।
गौरतलब है कि पानी के बिल में बढ़ोतरी का नियम शासन से लागू किया गया है । इसके अनुसार हर वर्ष नौ से 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी स्वतरू लागू हो जाती है । इसमें शासन की ओर से ही संशोधन या बदलाव किया जा सकता है। पानी के बिल में विलंब शुल्क में दी जा रही छूट भी आज से नहीं मिलेगी। यह रियायत केवल मार्च में दी जाती है। अब पिछला बिल जमा करने पर उपभोक्ताओं से पूर्ण विलंब शुल्क वसूला जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel