उत्तराखंड
Big Breaking: अंकिता भण्डारी मर्डर केस के बाद सीएम धामी का बड़ा एक्शन, सभी DM को दिए ये निर्देश…
उत्तराखंड में अंकिता भण्डारी मर्डर केस के बाद सीएम धामी ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले का खुलासा होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ज़िलाधिकारियों को उत्तराखंड के समस्त रिज़ार्ट की जाँच करने के साथ ही कई सख्त निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम धामी ने ज़िलाधिकारियों को रिजॉर्ट की जांच और जो रिज़ार्ट अवैध बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हैं उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश भर में स्थित होटल/रिज़ार्ट/गेस्ट हाउस आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करने और शिकायतों को गम्भीरता से लेने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि ऋषिकेश के वनन्तरा रिजॉर्ट से गायब हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी के मामले में पुलिस ने अंकिता की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्या के बेटे पुलकित आर्या समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि यमकेश्वर विधानसभा के कौड़िया गांव स्थित वनन्तरा रिजॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट युवती अंकिता भंडारी (19) वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में 18 सितंबर की देर शाम लापता हो गई थी। बताया जा रहा है कि रिसेप्शनिस्ट रिजॉर्ट में आने वाले कस्टमर के पास जाने से मना कर रही थी। वे लोग रिसेप्शनिस्ट को वेश्यावृत्ति में ढकेलना चाह रहे थे, लेकिन रिसेप्शनिस्ट इससे इन्कार कर रही थी, इसलिए उन लोगों ने उसकी हत्या कर चीला शक्ति नहर में फेंक दिया था। पुलिस रिसेप्शनिस्ट की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
