उत्तराखंड
आस्था: बंपर जीत के बाद बलूनी पहुंचे गंगा की शरण मे, कहा वादे करूंगा पूरा…

ऋषिकेश। उत्तराखंड के गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी ने चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले ऋषिकेश पहुंच कर अपनी धर्मपत्नी दीप्ति और बच्चों के साथ त्रिवेणी घाट में मां गंगा का पूजन किया। तीर्थ पुरोहित से उन्होंने निर्वाचन प्रमाण पत्र का भी पूजन कराया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने पांच सीटों पर तीसरी बार विजय दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते वह उनके हाथों को मजबूत करने का काम किया हैं। मां गंगा के समक्ष उनका यही संकल्प है कि वह गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र को देश का नंबर वन संसदीय क्षेत्र बनाएंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी मंगलवार की दोपहर त्रिवेणी घाट ऋषिकेश पहुंचे। अपने परिवार के साथ उन्होंने मां गंगा का पूजन किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचित होने के पश्चात सर्वप्रथम वह मां गंगा का पूजन करके यह संकल्प ले रहे हैं कि जितने भी संकल्प लेकर हमने जनता से वोट मांगे हैं उन सभी को हम पूरा करेंगे।
गढ़वाल संसदीय क्षेत्र को हम देश का नंबर वन आदर्श लोकसभा क्षेत्र बनाएंगे। आज से ही हम अपना काम शुरू कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथुला इस दौरान उनके साथ थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


