उत्तराखंड
वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत होगी भर्ती, 17 अगस्त तक यहां करें आवेदन
भारतीय वायुसेना में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत भर्ती करने जा रही है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। यदि आप भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं या आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विंग कमांडर आशीष दूबे ने बताया कि इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in पर 27 जुलाई से 17 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। बताया कि इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर से किया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार की जन्म तिथि 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 के बीच होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
जाने क्या है पात्रता-
विज्ञान विषय के उम्मीदवारों के लिए मैथ, फिजिक्स व अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। इसके अलावा सरकार से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक के साथ इंजीनियरिंग में तीन साल का कोर्स पास किया हो। वहीं, विज्ञान विषय के अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। 12वीं या सूचीबद्ध राज्य शिक्षा बोर्ड/काउंसिल से दो साल का वोकेशनल कोर्स किया हो, जिसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel