उत्तराखंड
अलर्ट: कई जिले बरसात से हो सकते हैं लबालब, बिजली गिरने की भी है संभावना, जानिए कंहा
देहरादून। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौसम विभाग ने प्रदेश में शुक्रवार को देहरादून सहित नौ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 15 अगस्त को भी चार जिलों में बारिश की संभावना है। बारिश का सिलसिला इस सप्ताह के अंत तक बरकरार रहेगा।
उत्तराखंड में अगले चार-पांच दिन तक बारिश का मौसम बना रहेगा। इस दौरान देहरादून, हरिद्वार जैसे मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पर्वतीय जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है।
इससे पहाड़ों में भूस्खलन और नालों में पानी बढ़ने की संभावना रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 14 से 17 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होगी।
14 अगस्त को देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और टिहरी जिलों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। 15 अगस्त को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel