उत्तराखंड
उत्तराखंड में बारिश बर्फ़बारी को लेकर अलर्ट, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम…
उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे प्रदेश में ठंड बढ सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तराखंड में बारिश और बर्फ़बारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज कल में मौसम कुछ साफ़ रहने का अनुमान है पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिलने से ठंड से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद में हल्की से हल्की बारिश की आशंका है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फ़बारी हो सकती है। अन्य जिलों में व मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, 19, 20, 21 जनवरी को मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा लेकिन 22 और 23 जनवरी को राज्य को थोड़ी अधिक बारिश का अनुमान है राज्य के 2500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रो में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel