उत्तराखंड
अलर्ट: बर्फबारी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना, राजधानी में भी हो सकती है बारिश
देहरादून। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राज्य के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत आज उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों के अनेक स्थानों, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों व देहरादून, पौड़ी और टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही हिमपात की संभावना जताई है।
प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि एवं बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। इससे प्रदेश के मैदानी जनपदों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 21° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस रहेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel