उत्तराखंड
मीटिंग: ऑल वेदर रोड फॉरेस्ट संबंधित रुकावट जल्द दूर हों, निर्माण कार्य मे तेजी लाई जाय
देहरादून। ऑल वेदर रोड की हाई लेवल मीटिंग में केंद्र और राज्य के वन विभाग के अधिकारियों को ये निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द वन विभाग से सम्बंधित रुकावटों का निस्तारण किया जाए।
इस हाई लेवल मीटिंग में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और इसी विभाग के राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सीएम त्रिवेंद्र रावत शामिल हुए।
इसके अलावा फ़ैसला यह भी लिया गया कि गंगोत्री-यमुनोत्री रूट पर रोड को इको सेंसटिव जोन से बाहर किया जाएगा ताकि काम तेजी से हो सके।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मंत्रालय द्वारा चारधाम परियोजना से सम्बन्धित सभी प्रकार की क्लीयरेंस का निस्तारण तेजी के साथ किया जा रहा है।
सड़क परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड का पूरा क्षेत्र सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। चारधाम परियोजना सभी प्रकार के मार्गों के काम को तेजी से पूर्ण करने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों को अपनी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
सभी प्रकार की क्लीयरेंस के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी निभाते हुए क्लीयरेंस एवं आपत्तियों का निस्तारण करना होगा।
सीएम ने गैरसैंण को जोड़ने वाले एनएच-87 को डेवलप करने का अनुरोध किया क्योंकि गैरसैंण अब ग्रीष्मकालीन राजधानी बन चुकी है। इस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सहमति दी और प्रोजेक्ट रिपोर्ट जल्द भेजने को कहा।
एनएच 309-ए को 2 लेन करने की बात भी सीएम ने कही ताकि पिथौरागढ़, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, बेरीनाग टूरिस्ट स्टेशन्स जुड़ जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी स्टेशन टूरिज्म के लिहाज से अहम हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel