उत्तराखंड
न्यूजीलैंड से हार के बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा, खेल प्रेमियों ने कहा- आईपीएल को बैन करो…
दिल्लीः दुबई में टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय प्रशंसक अभी तक अपना गुस्सा काम नहीं कर पाए थे कि रविवार शाम को एक बार फिर न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम पर जबरदस्त अपना गुस्सा उतारा। न्यूजीलैंड से हार के बाद लगातार सोशल मीडिया पर भारतीय खेल प्रशंसक कोहली की टीम पर सवाल उठा रहे हैं। दोनों मैचों में हार के बाद निराश क्रिकेट फैंस अब ट्विटर पर आईपीएल को बैन करने की मांग कर रहे हैं।

फैंस कह रहे हैं कि विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आयोजन करने का क्या फायदा है? जब टीम इंडिया इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। कई लोगों ने इस हार का जिम्मेदार कप्तान विराट कोहली को बताया। यही नहीं न्यूजीलैंड से टीम इंडिया की हार के बाद जब भारतीय खेल प्रेमी स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे सैकड़ों लोगों के चेहरे पर गुस्सा था।

बता दें कि टीम इंडिया के बल्लेबाज टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए। 20 ओवर में भारतीय टीम 110 रन का स्कोर ही बना सकी। जिसे न्यूजीलैंड ने आसानी से जीत लिया। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना अब मुश्किल हो गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
