उत्तराखंड
गर्व के पल: IPL में खेलते नजर आएंगे उत्तराखंड के बेटे अनुज रावत, RCB ने इतने करोड़ में खरीदा…
हल्द्वानी: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मेगा ऑक्शन चल रहा है। इस बार आईपीएल में उत्तराखंड के अनुज रावत भी नजर आएंगे। आईपीएल के 15वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से रामनगर के अनुज रावत भी खेलते नजर आएंगे। युवा क्रिकेटर अनुज रावत को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ में खरीदा है। अनुज रावत इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम में थे और उन्हें 80 लाख रुपए में खरीदा गया था। हालांकि अनुज को पिछले 2 साल में राजस्थान ने ज्यादा मौके नहीं दिए थे।
बता दे कि अनुज रावत की पहचान एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज के रूप में होती है वह अंडर-19 भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान भी रह चुके हैं। इसके अलावा अनुज रावत ने दिल्ली के लिए कई अहम पारियां भी खेली हैं। उत्तराखंड के रहने वाले अनुज रावत ने साल 2017 में दिल्ली के लिए डेब्यू किया था वह अब तक घरेलू क्रिकेट में दो हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। अनुज रावत के लिए यह एक खास मौका है क्योंकि वह विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगे। उनके क्रिकेट करियर में यह आईपीएल एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है।
बता दें कि अनुज रावत के पिता किसान हैं, जबकि उनकी माताजी गृहणी हैं। अनुज रावत दो भाई हैं, जिसमें उनके बड़े भाई दिल्ली में प्राइवेट संस्था में कार्यरत हैं। अनुज की कामयाबी पर परिजन गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनके पिता वीरेंद्र सिंह रावत कहते हैं कि अनुज की कामयाबी पर खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कभी नहीं सोचा नहीं था कि बेटा यहां तक पहुंचेगा। उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel