उत्तराखंड
छूट न जाएं मौकाः उत्तराखंड में इस भर्ती के लिए करें आवेदन, 6 अक्टूबर है लास्ट डेट, डेढ लाख तक है सैलरी…
अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते है तो आपके लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग‘ के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। अगर आपने इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्द कर लें , क्योकि इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 06 अक्टूबर, 2023 है। इच्छुक युवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और सैलरी
मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने ये भर्ती औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग‘ के 19 रिक्त पदों पर भर्ती जारी है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए वहीं उम्मीदवार होगा जिसके पास भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से क्लिनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ फार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंसेज या मेडिसिन में स्नातक की डिग्री है। इसमें रु.44900/- रु.142400/- (लेवल-7) तक सैलरी मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो इसके लिए 21 से 42 वर्ष आयु मांगी गई है।आवेदन का कोई अन्य तरीका/ माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन 200 अंकों की एमसीक्यू आधारित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा और पद योग्यता के अनुसार प्रश्न पूछे जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in के माध्यम से 06 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नए उपयोगकर्ताओं को यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ओटीआर (एक बार पंजीकरण) के माध्यम से खुद को पंजीकृत करना होगा और फिर पद के लिए आवेदन करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है, उन्हें अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना चाहिए और संबंधित पद के लिए आवेदन करना चाहिए।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित : रु.172.30/-
ईडब्ल्यूएस: रु.172.30/-
ओबीसी: रु.172.30/-
एससी: रु.82.30/-
एसटी: 82.30 रुपये
नोट- इन पदों के लिए इच्छुक/पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों/निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel