उत्तराखंड
Uttarakhand News: प्रदेश में इन जवानों को कई सुविधाएं देने की मिली मंजूरी, छात्रवृत्ति सहित मिलेंगे लाखों रुपए…
उत्तराखंड में धामी कैबिनेट ने जहां कई बड़े फैसले लिए तो वहीं पीआरडी जवानों को भी कई सुविधाएं देने के लिए कल्याणकोष नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिससे अब इन जवानों और उनके परिवार वालों को कई तरह की सुविधाएं मिल सकेगी। वहीं जवानों के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की धनराशि भी बढ़ाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की ओर से प्रांतीय रक्षक एवं विकास दल के स्वयंसेवकों को दी जाने वाली सहायता को अधिक उपयोगी बनाने के लिए घोषणा की गई थी। इसके तहत राज्य सरकार के सभी विभागों में कार्यरत पीआरडी जवानों को होमगार्ड की तरह सामाजिक सुरक्षा बीमा का लाभ देने और डयूटी के दौरान मौत पर उनके आश्रितों को दो लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया था। सीएम की घोषणा को पूरा करते हुए धामी कैबिनेट में प्रस्ताव पेश किया गया। इसके लिए कल्याणकोष नियमावली में संशोधन के लिए वित्त एवं न्याय विभाग की सहमति लेने के बाद मंजूरी दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि सरकार ने अब सांप्रदायिक दंगों में डयूटी के दौरान जवान की मौत पर मिलने वाली एक लाख की धनराशि को बढ़ाकर अब दो लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं विशेष जोखिम वाली डयूटी के दौरान मृत्यु पर आश्रितों को 75 हजार की जगह डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे।
वहीं अवैतनिक सदस्यों के आश्रित छात्रों को हाईस्कूल प्रथम श्रेणी पास करने पर श्रेष्ठ 10 बच्चों को 250 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी। 12वीं के प्रथम श्रेणी पास 10 बच्चों को एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। एमबीबीएस या इंजीनियरिंग कॉलेज में एवं अन्य कोर्स में प्रवेश पर दो हजार रुपये हर महीने कोर्स की अवधि तक छात्रवृत्ति दी जाएगी
वहीं बताया जा रहा है कि अब सामान्य डयूटी व यात्रा के दौरान मृत्यु पर 50 हजार रुपये की जगह एक लाख रुपये मिलेंगे । जबकि स्थायी अपंगता पर उच्च श्रेणी के लिए अनुमन्य धनराशि की आधी एवं गंभीर घायल पर अनुमन्य की चौथाई धनराशि दी जाएगी। उपचार के दौरान मृत्यु पर आश्रितों को अधिकतम एक लाख रुपये मिलेंगे। मृत्यु पर दाह संस्कार के लिए दस हजार रुपये मिलेंगे।
बताया जा रहा है कि अब 3650 दिन की सेवा करने वाले जवानों को किसी वजह से सेवा से हटने पर एक लाख रुपये मिलेंगे। साथ ही सभी जवानों का बीमा किया जाएगा। पीआरडी जवान को डयूटी एवं प्रशिक्षण के दौरान आपदा से नुकसान पर 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel