उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग -देहरादून: मी-टू में फंसा सहायक अभियंता, शासन ने जारी किया निलंबित आदेश
UT- मी-टू के मामले में फंसे लघु सिंचाई उपखंड नौगांव के सहायक अभियंता गुरुदेव सिंह को शासन ने निलंबित कर मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। सचिव डॉ.भूपिंदर कौर औलख ने उत्तरकाशी जिला प्रशासन की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह आदेश जारी किया है।
सहायक अभियंता गुरुदेव के खिलाफ लघु सिंचाई विभाग में ही कार्यरत एक महिला ने उत्पीड़न की शिकायत की थी। शासन ने मामले में जिलाधिकारी उत्तरकाशी को जांच के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने इस मामले के लिए एक आंतरिक जांच समिति का गठन किया।
इस समिति ने जांच आख्या दो जुलाई 2019 को शासन को भेज दी। जांच आख्या में आरोपों की पुष्टि पाई गई। इसी के आधार पर सचिव ने सहायक अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।
आदेश के मुताबिक सहायक अभियंता का आचरण उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के खिलाफ पाया गया। आदेश में कहा गया है कि निलंबन की अवधि में सहायक अभियंता को आधा वेतन दिया जाएगा और जीवन निर्वाह भत्ते के साथ महंगाई भत्ता नहीं दिया जाएगा। शासन ने सहायक अभियंता को लघु सिंचाई के मुख्य अभियंता और विभागाध्यक्ष कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel