उत्तराखंड
Big Breaking: युक्रेन से आई फिर बुरी खबर, युद्ध के दौरान भारतीय छात्र को लगी गोली…
दिल्लीः भारत के लिए रूस और यूक्रेन संकट के बीच एक और बुरी खबर आ रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव से निकल रहे एक भारतीय छात्र को गोली लगी है। जिसका कीव अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये हादसे युक्रेन से निकलते वक्त हुआ है। घायल छात्र को आधे रास्ते से ही इलाज के लिए वापस कीव ले जाया गया है। पोलैंड में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने बताया कि हम ज्यादा से ज्यादा भारतीय छात्रों की वतन वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं. घायल छात्र के बारे में पता किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रूसी हमलों के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव से लौट रहे एक भारतीय छात्र को गोली लगी है। मिशन गंगा का संचालन कर रहे वीके सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वार जोन कीव से निकल रहे भारत के एक छात्र को गोली लगने की सूचना मिली है। उसे तुरंत कीव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है। हरजीत ने भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे दो अन्य लोगों के साथ एक कैब में तीसरे चेक प्वाइंट की तरफ बढ़ रहे थे जहां उन्हें सुरक्षा कारणों से वापस लौटने को कहा गया। लौटते समय उनकी कार पर कई गोलियां दागी गई जिससे वे घायल हुए। उन्होंने जल्द से जल्द भारत वापसी की गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि इससे पहले यूक्रेन में 2 भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है। इसमें नवीन शेखरप्पा की मौत गोलीबारी में हुई थी। जबकि एक अन्य छात्र की मौत ठंड लगने से हुई। वहीं भारत सरकार ने अपने 4 केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू करने भेजा हुआ है। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह शामिल हैं. मिशन गंगा के संचालन की जिम्मेदारी के लिए वीके सिंह को पौलेंड भेजा गया है। इससे पहले वीके सिंह ने पोलैंड के गुरुद्वारा सिंह साहब में रुके 80 भारतीय छात्रों से भी मुलाकात की थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel