उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड सहित देश के लिए बुरी खबर, CDS बिपिन रावत का पत्नी सहित निधन…
देहरादून: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत की दर्दनाक हादसे में पत्नि सहित मौत हो गई है। बता दें कि सीडीएस सहित 14 लोगों को तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में CDS बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका और अन्य लोगों की मौत हो गया। सेना के इस हेलिकॉप्टर पर कुल 14 लोग सवार थे। अब तक 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के घर पहुंचे हैं। बता दें कि बिपिन रावत का उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से नाता है।उनका परिवार पीढ़ियों से देश की सेना में अपनी सेवाएं देते आया है। उनके पिता लक्ष्मण सिंह रावत भी लेफ्टिनेंट जनरल रह चुके हैं। पता हो कि बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है जिसमें सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 लोग सवार थे। हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।
गौरतलब है कि हादसे के फौरन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दुर्घटना से जुड़ी जानकारी दी गई। वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को संसद में हादसे को लेकर बयान जारी करेंगे। आपको बता दे की सेना में इस तरह की किसी भी बड़ी घटना में मृतकों के परिजनों को पहले जानकारी दी जाती है इसलिए रक्षा मंत्री उनके घर पहुँचे। हालांकि उनके द्वारा इसकी घोषणा नहीं की गई लेकिन वायु सेना ने सीडीएस बिपिन रावत की मौत की पुष्टि कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel