उत्तराखंड
बागेश्वर: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर डीएम सख्त: लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की विभागवार गहन समीक्षा की। उन्होंने लंबित शिकायतों की संख्या और उनके निस्तारण में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि आम जनता की समस्याओं के प्रति लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लॉग इन करें और लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से उन विभागों को जिनके पास लंबित शिकायतों की संख्या अधिक है, शीघ्रता से उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हर शिकायत को पूरी गंभीरता से लिया जाए और शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित होने के बाद ही उसे बंद किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में शिकायतों के लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वे व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक शिकायतकर्ता से फोन पर बात करें और उनकी समस्या को समझें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे विभागीय स्तर पर भी शिकायतों की नियमित समीक्षा करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी शिकायतें समय पर निस्तारित हो रही हैं।
जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन को सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों से इस पहल को गंभीरता से लेने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नागरिकों को इसका पूरा लाभ मिले।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, एसडीएम मोनिका, अनिल सिंह रावत, उद्यान अधिकारी आरके सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, ईई विद्युत मोहम्मद अफजाल, जल निगम वीके रवि, डीपीओ मंजुलता यादव, समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
















Subscribe Our channel