उत्तराखंड
बागेश्वर: जिला प्रशासन की सख्ती के चलते खड़िया संचालकों में खलबली…
जिला प्रशासन की सख्ती के चलते खड़िया संचालकों में खलबली मची हुई है। जिला एवं तहसील एंटी इलीगल माइनिंग फोर्स खड़िया खदानों का स्थलीय निरीक्षण कर मानकों की जांच पड़ताल कर रही है।
इस सिलसिले में शनिवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विकास खण्ड कपकोट के रीमा खनन क्षेत्रों का दौरा किया। कई खड़िया खुदानों का स्थलीय निरीक्षण कर उनके मानकों की पड़ताल की। तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को हिदायत देते हुए खड़िया खुदानों के मानकों की बारीकी से जांच करने एवं गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मा.उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पारित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खड़िया खदानों में पैनी निगरानी रखते हुए अवैध अतिक्रमण व खनन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा मा.उच्च न्यायालय के आदेश को धरातल पर शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। तथा इस पर लापरवाही कतई भी बर्दाश्त नही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने मौके पर भूवैज्ञानिक,प्रभागीय वनाधिकारी,जिला खान अधिकारी एवं एसडीएम को खनन खुदानों के मानकों का बारीकी से जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि खड़िया खुदान में गड़बड़ी मिलने पर खड़िया संचालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी करवाई अमल में लायी जाए।
इससे पूर्व शुक्रवार देर शाम को भी जिलाधिकारी ने जिला एंटी इलीगल माइनिंग फोर्स के कार्यो की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अवैध खनन को लेकर मा.उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिले एवं तहसील स्तर पर गठित निरोधक दल को नियमित सक्रियता व तत्परता से कार्य करने के कड़े निर्देश देते हुए अवैध खनन,अतिक्रमण आदि को लेकर सम्बंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल,जिला खान अधिकारी नाजिया हसन,एसडीओ तनुजा परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel