उत्तराखंड
20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन में बागेश्वर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर…
बागेश्वर: राज्य के 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही के लिए जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में जनपद बागेश्वर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।
फरवरी 2024-25 के लिए जारी 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट में बागेश्वर जनपद ने पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद ने कुल 126 में से 110 अंक अर्जित किए, जो 87.3 प्रतिशत के बराबर है। बागेश्वर ने 33 बिंदुओं पर A ग्रेड प्राप्त किया, जबकि एक भी बिंदु D ग्रेड में नहीं रहा।
यह उपलब्धि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन, अधिकारियों की सतर्कता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। न्यूनतम मजदूरी, कृषि उत्पादकता, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में जनपद का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। बागेश्वर ने उधमसिंह नगर (83.7%) और पौड़ी (81.4%) जैसे जिलों को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक मिसाल कायम की है।
20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला द्वारा यह रिपोर्ट गुरुवार को जारी की गई। उन्होंने बताया कि जनपदों द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से किए गए कार्यों की प्रगति के आधार पर यह रैंकिंग तैयार की गई है।
यह सफलता प्रशासन, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है, जिसने बागेश्वर को प्रदेश के अन्य जनपदों से आगे स्थापित किया है।
यह उपलब्धि जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनसामान्य के सहयोग व सहभागिता से ही संभव हो पाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel