उत्तराखंड
बागेश्वर: शोभा देवी बनी जिला पंचायत अध्यक्ष
बागेश्वर: जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनाव में शोभा देवी ने 12 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सरोज को पराजित किया। चुनाव में एक मत निरस्त किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विशाखा खेतवाल ने 10 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन परिहार को पराजित किया।
विकासखंड कपकोट में भावना बनी ब्लॉक प्रमुख। भावना को मिले 29 जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी वंदना को 11 मत मिले। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में निर्मला विजय हुई, निर्मला को 19 मत जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी पूजा को 11 मत मिले। वहीं कनिष्ठ प्रमुख में विक्रम सिंह खाती ने बाजी मारी उन्हें 27 मत मिले उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी अनीता देवी को 13 मत मिले।
विकासखंड गरुड़ में किशन सिंह बने ब्लॉक प्रमुख। किशन सिंह को मिले 33 मत जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी देवेंद्र सिंह को 07 मत मिले। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में नंदन सिंह विजय हुए, नंदन सिंह को 32 मत जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भगवान सिंह को 08 मत मिले। वहीं कनिष्ठ प्रमुख में श्रीमती भगवती ने बाजी मारी, उन्हें 32 मत मिले उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी ज्योति को 08 मत मिले
विकासखंड बागेश्वर में दीपा देवी बनी ब्लॉक प्रमुख। दीपा देवी को 35 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी उमा देवी को 05 मत मिले। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में मनीष कुमार विजय हुए, मनीष कुमार को 33 मत जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दीपा रौतेला को 07 मत मिले। वहीं कनिष्ठ प्रमुख में दीपा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
