बागेश्वर
Big Breaking: उत्तराखंड में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, हादसे में भाई की मौत, बहन घायल…
बागेश्वरः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जा रही है। बागेश्वर से दुःखद हादसे की खबर आ रही है। यहां गरुड़-बागेश्वर हाईवे पर रूनिखेत में एक ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनो बहन भाई बताए जा रहे है। जवान बच्चों के साथ हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ग्वालदम के पूर्णादेवाल निवासी हरीश चंद्र (उम्र 28 वर्ष) अपने छोटी बहन उर्मिला के साथ कपकोट से अपनी बहन से मिलकर घर वापस लौट रहे थे। तभी बागेश्वर-गरुड़ हाईवे पर रूनिखेत में सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जबकि, टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि अगर युवक ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच जाती है। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटी बहन घायल हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे की सूचना परिजनों को दी। युवक की मौत खबर सुनते ही घर में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel