उत्तराखंड
ऋषिकेश में रामझूला पर दुपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक, पैदल चलने अनुमति
भारी बारिश से मुनिकीरेती क्षेत्र में रामझूला पुल के नीचे का पुश्ता बहने की वजह से काफी नुकसान हुआ है। सैलानियों की सुरक्षा की मद्देनजर एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र सिंह नेगी निर्देश पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर झूला पुल पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया था, जिसे फिलहाल भू धंसाव की प्राथमिक जांच के बाद लोक निर्माण विभाग ने पुल पर पैदल आवाजाही की अनुमति दे दी है, दुपहिया वाहन फिलहाल पुल से नहीं गुजरेंगे।
लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता आशुतोष ने बताया कि पुल के एविडमेंट से करीब 5 मीटर आगे भू धंसाव हुआ है, जिससे फिलहाल पुल को कोई खतरा नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर दुपहिया वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है।
बता दें कि एसडीएम ने सैलानियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पीडब्ल्यूडी की टीम निरीक्षण को रामझूला भेजी थी। निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर झूलापुल पर आवाजाही को लेकर निर्णय लिया गया है।
प्रशासन ने बताया कि सूबे में हो रही बारिश के चलते गंगा नदी उफान पर है। ऋषिकेश में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। एहतियातन SDRF की टीमें तैनात की गई हैं। पर्यटकों और स्थानीयों से अपील की गई है कि नदी के आसपास असुरक्षित इलाकों में न जाएं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
