उत्तराखंड
Bank Update: SBI बैंक में है आपका खाता तो जल्द करें ये काम, वरना भरना पड़ सकता है जुर्माना…
Bank Update: अगर आपका भी देश के सरकारी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक यानि एसबीआई बैंक में खाता है तो आपके लिए जरूरी खबर है। एसबीआई बैंक ने अपने लॅाकर वालें सभी ग्राहकों को अपनी ब्रांच में जाकर रिवाइज्ड लॉकर एग्रीमेंट पर साइन करने के लिए कहा है। अगर ग्राहक ये काम नहीं करते है तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ सकता है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसबीआई ने नोटिस जारी करके बताया है कि बैंक के लॉकर से जुड़े नियमों को रिवाइज्ड किया गया है। जो ग्राहक लॉकर की सेवा का लाभ उठा रहे हैं। उन्हें बैंक की ओर से आग्रह किया है कि उन्हें अपनी ब्रांच जाकर सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट के अनुसार बदलाव कर लेंगे। बताया जा रहा है कि ये नया नियम 30 सितंबर से लागू होने वाला है।
हालांकि पहले बैंक ने 30 जून तक का समय दिया था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। यानी आप 30 सितंबर या उसके पहले अपना लॉकर एग्रीमेंट रिन्यू करा सकते हैं। बैंक की ओर से कहा गया है कि नए नियमों के अनुसार ग्राहकों को और ज्यादा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। अब ग्राहकों को नया लॉकर एग्रीमेंट बनाना होगा। जिसके लिए पात्रता दिखाकर नया एग्रीमेंट बनाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि एसबीआई छोटे और मध्यम लॅाकर के लिए 500 रुपए प्सल जीएसटी का चार्ज रखा है. साथ ही बड़े व एक्स्ट्रा लॅाकर्स के लिए 1000 रुपए सालाना चार्ज होता है। इसमें जीएसटी जरूर जोड़ी जाती है। हालांकि लॅाकर चार्ज आपके एरिया पर भी निर्भर करता है। कई स्थानों पर ये चार्ज ज्यादा या कम भी हो सकता है। क्योंकि बैंक ने शहरी और ग्रामीण इलाके के लिए अलग-अलग कैटेगिरी बनाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
