उत्तराखंड
सम्मानः उत्तराखंड की बसंती देवी ‘सुपर-7’ में शामिल, भारत सरकार ने किया सम्मानित, जानें कौन है ये…
देहरादूनः पहाड़ की महिलाएं पहाड़ की रीढ़ की हड्डी है। आंदोलन हो या पहाड़ की समस्याओं के लिए आवाज बुलंद करना। महिलाएं सदैव आगे रही है। इन्हीं महिलाओं में बसंती देवी का नाम भी शामिल है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारत सरकार द्वारा सुपर सात महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है उनमें बसंती देवी का नाम भी शामिल हैं, बसंती ने उत्तराखंड में कोशी नदी के संरक्षण के लिए लड़ाई लड़ी है और पद्म पुरस्कार से सम्मानित हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को सात महिलाओं को विमान उड़ाने, सर्फिंग और पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया है। इसमें बसंती देवी को भी सम्मानीत किया गया है। अब इनकी उपलब्धियों पर शॉर्ट फिल्में बनाई जाएंगी और उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा। बता दें कि बसंती देवी को साल 2022 पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। बसंती देवी उत्तराखंड की प्रसिद्ध समाजसेविका हैं। उन्होंने उत्तराखंड के पर्यावरण संरक्षण, पेड़ो व नदी को बचाने के लिए अपना योगदान दिया है। बसंती देवी कौसानी स्थित लक्ष्मी आश्रम में रहती हैं।
बसंती देवी ने पर्यावरण से लेकर समाज की कई कुरीतियों को दूर करने के लिए महिला समूहों का आह्वाहन किया। एक तरफ तो उन्होंने कोसी नदी का अस्तित्व बचाने के लिए महिला समूहों के माध्यम से जंगल को बचाने की मुहिम शुरु की तो दूसरी ओर घरेलू हिंसा और महिलाओं पर होने वाले प्रताड़नाओं को रोकने के लिए जनजागरण किए। यह बसंती देवी के प्रयास का ही फल है कि पंचायतों के सशक्तिकरण में उनके प्रयास का असर दिखा। इसके पहले भी बसंती देवी को देश का सर्वोच्च नारी शक्ति पुरस्कार मिल चुका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel