उत्तराखंड
सावधानः केदारनाथ के लिए हेली सेवा बुक करने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना डूब जाएगा पैसा…
देहरादूनः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है तो वहीं जालसाजों का जाल भी फैल गया है। केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर ठगी का गिरोह लोगों को ठग रहा है। अगर आप भी केदारनाथ के लिए हेली सेवा बुक कर रहे है तो सावधान हो जाए वरना आपका पैसा डूब जाएगा। देश भर में ये ठगी का जाल फैल चुका है। लगातार हेलीसेवा के नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे है। ऐसे में डीजीपी अशोक कुमार ने बुकिंग करने से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता परखने की अपील की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड ही नहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ जैसे देश भर के राज्यों के लोग इस तरह की बुकिंग कराने के चक्कर में हज़ारों की रकम गंवा रहे हैं। इस ठगी का सबसे बड़ा कारोबार गूगल व याहू सर्च इंजन में फर्जी कस्टमर और हेली सेवा के नाम से दिए गए मोबाइल नंबर के जरिए किया जा रहा है। ताज़ा मामला ‘हिमालयन हेली सर्विस’ नाम की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी का है। बताया जा रहा है कि करीब 30 हजार रुपये का फ्रॉड झेलने वाले एक पीड़ित ने इस वेबसाइट के खिलाफ साइबर थाने देहरादून में शिकायत की है।
बताया जा रहा है कि अभी तक हेली सेवा ठगी के आधा दर्जन से अधिक मामले उत्तराखंड साइबर पुलिस के पास पहुंच चुके हैं। हालांकि, अभी कई मामले और अधिक संख्या में सामने आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि हेली सेवा के नाम पर जिस तरह से ऑनलाइन ठगी हो रही है, इसका गिरोह गूगल और याहू सर्च इंजन पर अपनी फर्जी वेबसाइट मोबाइल नंबर अपलोड कर योजनाबद्ध तरीके से बिहार, झारखंड के जामताड़ा एवं राजस्थान जैसे ग्रामीण इलाकों से संचालित हो रहा है। ऐसे में लोगों से जागरूक रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
