उत्तराखंड
Video: मतगणना से पहले सीएम धामी का दिखा अलग अवतार, तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो, देखें…
देहरादून: उत्तराखंड में मतगणना से पहले सीएम धामी का नया अवतार देखने को मिल रहा है। सीएम धामी का सेना के बैंड पर गाना गाते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएम धामी अपनी सुरीली आवाज में बेडू पाको बारह मासो गाना गाने हुए नजर आए। मतगणना से पहले सीएम धामी का इस तरह गुनगुनाना ओर खुशी व्यक्त करना उनकी जीत से जोड़ा जा रहा है।
मुख्यमंत्री जहां आम जनता से बात करते दिख रहे थे वही खुद भी पहाड़ी गाने का लुत्फ लेते नजर आ रहे थे। बैंड की थाप पर जहां लोग नाचते दिखाई दिए तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद भी पहाड़ी गाने गाते दिखाई दिए। राजभवन में बसंतोत्सव के दौरान सीएम धामी काफी कॉन्फिडेंट और आश्वस्त दिख रहे थे और उनकी बॉडी लैंग्वेज में बताती थी कि कहीं ना कहीं कल आने वाले परिणामों से मुख्यमंत्री खासा संतुष्ट हैं।
वहीं राजभवन में महामहिम गवर्नर से मुलाकात के उपरांत राजभवन में चल रहे बसंत उत्सव में प्रतिभाग कर विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। राजभवन में चल रहे बसंत उत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह द्वारा राजभवन पहुंचकर गवर्नर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की।
Video: मतगणना से पहले सीएम धामी का दिखा अलग अवतार, तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो, देखें…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel