उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग: विधानसभा बागेश्वर उपचुनाव नतीजे, कांग्रेस की बढ़त…
उत्तराखंड में एकमात्र विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे/रुझान आने लगे हैं। उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर है रुझानों में कांग्रेस के बसंत कुमार सबसे आगे चल रहे हैं। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट BJP विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां सीधा प्रत्याशी पार्वती दासमुकाबला BJP और कांग्रेस के बीच है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी अपडेट के अनुसार, कांग्रेस के बसंत कुमार 4554 वोट के साथ बीजेपी से 195 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास 4359 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद अभी तक 155 वोट नोटा पर अंकित हो चुके हैं।
बता दें कि उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी के अर्जुन कुमार देव, सपा के भगवती प्रसाद और उपपा के भगवत कोहली चुनावी मैदान में हैं। वोटों की गिनती डिग्री कॉलेज में चल रही है। बता दें कि बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ, आज 12 बजे तक परिणाम आने की संभावना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
इको टूरिज्म की अपार संभावनाओं को साकार करेगा उत्तराखंड…
मुख्यमंत्री ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपकर की हरित पहल की शुरुआत…
उत्तराखंड: प्रदेश में भी शुरू होगी ‘स्टेट प्रगति’, जनवरी 2026 से हर माह होगी योजनाओं की समीक्षा…
रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का राज्यभर में आयोजन किया जाए – मुख्यमंत्री…
















Subscribe Our channel