उत्तराखंड
Big breaking: उत्तराखंड बीजेपी को चुनाव से पहले बड़ा झटका, ये नेता हुए कांग्रेस में शामिल…

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नज़दीक आ रहे हैं। वैसे वैसे सियासी हलचल तेज हो गई है। दलबदल का क्रम तेज हो गया है। मदन कौशिक के खास नेता आप में शामिल हो गए है तो वहीं अब भाजपा को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। भाजपा के सबसे बड़े गढ़ रायपुर विधानसभा से बीजेपी नेता महेंद्र नेगी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई हैं। वहीं, महेश नेगी ने कहा कि वह जिंदगी भर अध्यापक रहे। कभी भाजपा की सदस्यता नहीं ली बल्कि संघ से जुड़े रहे।
बता दें कि कांग्रेस के नेता बीजेपी में तो बीजेपी के नेता कांग्रेस में जाने लगे हैं। तो कुछ संभावनाओं को देखते हुए तो कुछ टिकट की चाहत में पार्टी बदल रहे हैं। ऐसे में भाजपा के सबसे बड़े गढ़ रायपुर विधानसभा में कांग्रेस ने बड़ी सेंधमारी की है। यहां आज भाजपा नेता और आरएसएस से जुड़े महेंद्र नेगी को हरीश रावत की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान जिस तरह से कांग्रेसियों का हूजूम उमड़ा पड़ा। तो वहीं इस दौरान हरीश रावत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


