उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप…
देहरादून: उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली है जिससे खुफिया एजेन्सी और शासन में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजधानी लखनऊ स्थित डायल 112 में 22 दिसंबर को एक युवक ने कॉल कर केदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसे लेकर सुशांत गोल्फ सिटी में धमकी देने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि शिकायती पत्र 22 दिसंबर 2021 को मिला था। इस मामले में 12 जनवरी को कॉल करने वाले राजध्रुव सिंह के खिलाफ 153A और आईटी एक्ट 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल, इस मामले की जांच चल रही है। जिस नंबर से कॉल की गई थी। उसकी आखिरी लोकेशन हरिद्वार में ट्रेस हुई थी। उसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ है।
गौरतलब है कि बीते 22 दिसंबर को यूपी 112 मुख्यालय में 9936416481 नंबर से एक युवक ने 10:35 पर कॉल की थी। कॉल करने वाले युवक ने अपना नाम राज ध्रुव सिंह बताया। राज ध्रुव ने कॉल करते ही वो केदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने वाला है। कॉल आते ही यूपी 112 मुख्यालय में हड़कंप मच गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
