Connect with us

उत्तराखंड

Big Breaking: सीएम धामी का गुजरात दौरा, शपथ समारोह में होंगे शामिल…

उत्तराखंड के सीएम धामी गुजरात दौरे पर जाने वाले है। 12 दिसंबर को गांधीनगर में होने वाले गुजरात के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह (Gujarat New CM Oath Program) में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि वह कल गांधीनगर (Gujarat Gandhinagar) पहुंचेंगे। वहीं भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात का पर्यवेक्षक बनाया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 12 दिसंबर को गुजरात के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण होगा। नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण राज्यपाल के निर्देशानुसार किया जाएगा।  इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम धामी सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। ये समारोह विधानसभा के पीछे हैलीपैड ग्राउंड पर आयोजित होगा।

गौरतलब है कि गुजरात की 182 विधानसभा सीट में से 156 सीट पर विजय हासिल करके भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पटेल ने भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सी.आर. पाटिल और पार्टी के मुख्य सचेतक पंकज देसाई के साथ गांधीनगर स्थित राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा। यह केवल औपचारिकता है, क्योंकि पार्टी चुनाव से पहले ही पटेल के राज्य का नया मुख्यमंत्री होने की घोषणा कर चुकी है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Uttarakhand Today

Our YouTube Channel

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link