उत्तराखंड
Big Breaking: कांग्रेस नेता यशपाल आर्य इस सीट पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव…
देहरादून: उत्तराखंड में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद छोड़कर घर वापसी करने वाले कांग्रेसी नेता यशपाल आर्य ने कहा है कि वह आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव बाजपुर से ही लड़ेंगे। इस बयान से उन्होंने सियासी गलियारों में चल रही तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार में उत्तराखंड के अंदर अफसरशाही हावी होने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र नहीं है और कांग्रेस में है। इस दौरान यशपाल आर्य ने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होने के बाद हल्द्वानी पहुंचे है और 5 साल बाद अपने घर और परिवार में दोबारा वापसी की है। गौरतलब है कि यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ने के बाद अटकलें थी कि बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में जाती सीट को देखते हुए आर्य किसी और विधानसभा क्षेत्र से किस्मत आजमा सकते है। लेकिन इन सब अतकलों को यशपाल ने सिरे से खारिज कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel