उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड, दिल्ली NCR सहित देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग…
देहरादून: उत्तराखंड सहित देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है की उत्तराखंड के उत्तरकाशी में तड़के भूकंप महसूस किए गए तो वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कुछ हिस्सों में सुबह करीब पौने 10 बजे के करीब भूकंप आया है।जम्मू-कश्मीर में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 5.7 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था। वहीं उत्तरकाशी जिले में आज तड़के सुबह 3.15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत से लोग घरों के बाहर निकल आए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कई जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। जम्मू के कई जिलों में भी लोगों को धरती में कंपन महसूस हुई। इसी तरह कश्मीर घाटी में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं उत्तरकाशी में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मेग्नीट्यूड मापी गई। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। लोगों ने कुछ सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए। इसका केंद्र जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 10 किलोमीटर दूर था।
वहीं नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर पर जमीन के भीतर 181 किलोमीटर गहराई में था। हालात का जायज़ा लिया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel