उत्तराखंड
Big Breaking: चुनाव आयोग की उत्तराखंड BJP पर बड़ी कार्रवाई, इस मामले में भेजा नोटिस, जानिए मामला…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज है। भारत निर्वाचन आयोग ने भाजपा को नोटिस जारी किया है। आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए पार्टी को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। यह कदम कांग्रेस की उस शिकायत के बाद उठाया है, जिसमें पार्टी ने यह आरोप लगाया है कि भाजपा के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की छेड़छाड़ कर बदली हुई तस्वीर जारी की गई है। आयोग ने इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस द्वारा इस कार्य के लिए आरोपित भाजयुमो नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपना जवाब राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा है। बग्गा ने अपने जवाब में यह कहा कि ट्वीट का उद्देश्य हरीश रावत का अपमान नहीं बल्कि उनकी तारीफ करना था। राजनीति में नेता की तुलना उससे की जाती है जो उनके आदर्श होते हैं। उसी संदर्भ में उन्होंने हरीश रावत की तुलना सर सैय्यद अहमद खान से की थी। सर सैय्यद पहले व्यक्ति थे जिन्होंने इस्लामिक यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी। हरीश रावत देश के दूसरे नेता हैं जो इस्लामिक यूनिवर्सिटी बनाना चाहते हैं। हरीश रावत यदि इस तुलना को अपना अपमान समझते हैं तो लिखित में दे दें। वह अपना ट्वीट डिलीट कर हरीश रावत से माफी मांग लेंगे।
आयोग द्वारा बीजेपी को जारी नोटिस में कहा गया है कि आदर्श आचार संहिता के अनुसार कोई पार्टी अथवा प्रत्याशी ऐसी गतिविधियों में नहीं शामिल होगा। जिससे विभिन्न जातियों अथवा समुदाय में आपसी द्वेष व तनाव उत्पन्न हो। नोटिस के अनुसार आयोग के संज्ञान में आया है कि भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हरीश रावत की तस्वीर से छेड़छाड़ कर इसे जारी किया। इसके अलावा उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाते हुए ट्वीट भी किया गया। आयोग के अनुसार भाजपा ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। वहीं अभी पार्टी को नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने के बाद कानूनी सलाह लेकर इसका उचित जवाब दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel