उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में पूर्व सीएम हरीश रावत ने की तीन बड़ी घोषणाएं, साथ ही जीत का किया दावा…
देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव हो चुके हैं। रिजल्ट का इंतज़ार जारी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड की जनता से तीन बड़े वादे किए गए हैं। जिन्हें घोषणाएं भी कहा जा सकता है। जी हां, हरदा अभी भी चुनावी मोड में हैं। हरीश रावत ने वोटिंग के बाद भी घोषणाओं और वादों का दौर जारी रखा है। हरीश रावत का कहना है कि कांग्रेस सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार कर रही है। इसी कड़ी में हरीश रावत ने अपने पिटारे से कुछ और घोषणाएं निकाली हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सरकार बनते ही ये घोषणाएं पूरी की जाएंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलगीत गाने वाले महिलाओं के लिए कांग्रेस की सरकार बनने पर 18 सौ रुपये की पेंशन दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने अपने एक फेसबुक लाइव में कहा कि हमारे गांवों में मंगलगीत गाने वाली महिलाएं भी हैं, जिनमें अधिकांश बुजुर्ग हैं। इन्हें सम्मान देना होगा। ये परंपरा टूटनी नहीं चाहिए। कांग्रेस की सरकार बनने पर वह तुरंत शगुन पेंशन प्रारंभ करेंगे। इसके साथ ही लालकुआं से कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश रावत ने घसियारी सम्मान पेंशन योजना शुरू करने का भी वादा किया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि सरकार बनते ही घसियारी योजना के तहत घसियारी महिलाओं को पांच सौ रुपये की सम्मान राशि प्रतिमाह पेंशन के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा हरीश रावत ने उत्तराखंड पुलिस की अविलंब मांग ग्रेड पे को हल करने की भी घोषणा की है।
गौरतलब है कि चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। फिलहाल वक्त तक तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही खेमे अपनी सरकार बनती हुई देख रहे हैं। लेकिन ये तो 10 मार्च की तारीख ही बताएगी कि आखिर सत्ता किसे हासिल होती है। एक तरफ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 60 पार के नारे को पूरा करने का भरोसा जताया है तो वहीं हरीश रावत ने कहा है कि 48 सीटें कांग्रेस जीत रही है। 10 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित होगा। मतदान के बाद से ही हरीश रावत को जीत की सुगंध महसूस हो रही है। हरीश रावत चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही कांग्रेस की सरकार बनती देख रहे हैं। सरकार बनते देख रहे हैं तो खुद को मुख्यमंत्री भी बनाना चाह रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel