उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की ये अपील…
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीरथ सिंह रावत ने खुद इसकी जानकारी दी है। तीरथ सिंह रावत ने बताया कि बीते दिन उन्हें तेज बुखार होने पर कोविड जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।
पूर्व सीएम तीरथ सिंह ने ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल से ही उन्होंने सभी से मिलना-जुलना बंद कर दिया था। तीरथ सिंह रावत ने उनके संपर्क में आये लोगों से खुद को आइसोलेट करने की अपील की है।
बता दें उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर उत्तराखंड में 2682 नए कोरोना मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल 3,69,954 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3,37,865 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7,440 पहुंच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
















Subscribe Our channel