उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने जारी किया स्कूल खोलने को लेकर आदेश, ये दिए निर्देश…
देहरादून : कोरोना संक्रमण की घटती रफ्तार के बीच उत्तराखंड में 31 जनवरी से 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है। सरकार के आदेश के बाद अब शिक्षा विभाग ने इन कक्षाओं के लिए फिजिकली क्लास शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, कक्षा 9वीं तक की पढ़ाई अभी ऑनलाइन ही होगी।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी नए आदेश में 10वीं से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 31 जनवरी से खुल जाएंगे। अब 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र 31 जनवरी से स्कूल जा सकेंगे और पढ़ाई कर सकेंगे। हालांकि, स्कूलों को कोरोना प्रोटोकाल का पूरा पालन करने का निर्देश भी दिए गए हैं। इस मामले में विस्तृत गाइडलाइंस शिक्षा विभाग की ओर से अलग से जारी की जाएगी।
9वीं तक की क्लासेज ऑनलाइन होंगी
सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में आंगनबाड़ी केंद्रों के अलावा कक्षा एक से 9वीं तक के सभी स्कूल अभी बंद ही रहेंगे। हालांकि, इन छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन क्लासेंज जारी रहेंगी। इससे पहले सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 जनवरी तक सभी स्कूल बंद करने का फैसला लिया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel