उत्तराखंड
Big Breaking: 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए लॉकडाउन 4.0 के बारे में…
UT- आज लॉकडाउन 3 का आखिरी दिन है।
देशभर में लॉकडाउन को आगामी 31 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। नई गाइड लाइन में इस बार भी पुरानी जैसी व्यवस्थाओं के अनुसार ही व्यवस्थाएं की गई है।
महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी। इससे पहले पंजाब, तेलंगाना और मिजोरम ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
तेलंगाना की सरकार ने 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। वहीं पंजाब सरकार ने 18 मई से राज्य से कर्फ्यू हटाने की घोषणा कर दी है।
हालांकि कंटेंनमेंट जोन के अलावा रेड जोन, ग्रीन और ऑरेंज जोन पर फैसला राज्य पर छोड़ा गया है। राज्य सरकार अब तय करेगी कि कौन सा इलाका कौन सा जोन होगा।
इस बार तीन जोन के बजाय पांच जोन बनाए गए हैं। अब बफर जोन, कंटेनमेंट जोन, रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन होंगे।
इस दौरान कोई भी घरेलू व अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा बंद रहेंगी। हालांकि एयर एंबुलेंस को इसमें छूट दी गई है। स्कूल कालेज, कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।
ऑनलाइन पढ़ाई चलेंगी। मेट्रो, सिनेमा हाल, ऑडिटोरियम, स्वीमिंग पूल आदि बंद रहेंगे।
कंटेनमेंट जोन के अलावा एक राज्य से दूसरे राज्य में प्राइवेट गाड़ियों से जाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए दोनों राज्यों की सहमति होनी जरूरी है।
राज्य के भीतर अपने वाहनों से जा सकते हैं, लेकिन इसका निर्णय भी राज्यों पर छोड़ा गया है कि वह इसकी परमिशन देते हैं या नहीं।
धार्मिक स्थलों को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इसके अलावा अन्य आवश्यक गतिविधियों के लिए राज्य सरकार से परमिशन ली जा सकती है। शाम 7 से सुबह 7 बजे तक पूर्ण तरह से कर्फ्यू रहेगा।
10 साल से कम और बुजुर्ग लोगों को घर से बिल्कुल भी बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। शादी समारोहों में 50 लोगों से ज्यादा शामिल नहीं हो सकते हैं
और चाय की दुकानों में भी पांच से ज्यादा लोग एकत्र नहीं होंगे। इससे पहले लॉकडाउन का प्रथम चरण 25 से 14 अप्रैल तक चलाया गया था।
उसके बाद 15 अप्रैल से 3 मई तक द्वितीय चरण का लॉकडाउन और फिर 4 मई से 17 मई तक तृतीय चरण का लॉकडाउन चला।
अब आगामी लॉकडाउन 18 से 31 मई तक चलेगा। नई गाइडलाइन में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि इस बार नियमों के अनुपालन करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel