उत्तराखंड
Big Breaking: हाइवे पर पहाड़ी से टकराकर पलटी कार, मची चीख पुकार…

पौड़ी: उत्तराखंड में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसे की खबर लेकर आई है। देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहे है व्यक्ति की कार हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त ग्रस्त हो गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में लोगों ने कार चालक को रेस्कयू कर बाहर निकाला। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि सोहन (45) देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा था। तभी ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कीर्तिनगर के पास जुयालगढ़ में अचानक कार पहाड़ी से टकराते हुए हाईवे पर पलट गई। हादसे का कारण नीद की झपकी आना बताई जा रही है। इस हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल को कार से बाहर निकाल कर पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


