उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड में वीआईपी ड्यूटी में लगे 19 पुलिसकर्मी और कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप…
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना एक बार फिर पैर पसार रहा है। 4 सेना के जवानों के संक्रमित मिलने के बाद अब वीआईपी ड्यूटी पर आए 19 पुलिसकर्मी कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये पुलिसकर्मी ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर वीआईपी ड्यूटी पर लगे थे। 19 पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन सभी पुलिसकर्मियों को अपने जिलों में वापस भेज दिया गया। सभी को अगले 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
आपको बता दें कि बीते शनिवार को वीआईपी ड्यूटी से पूर्व परमार्थ निकेतन आश्रम में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी और पौड़ी के 400 पुलिसकर्मी और विभागीय कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई थी। रविवार सुबह इनमें 19 पुलिस जवान और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले। सात लोगों की आरटीपीसीआर और 12 कर्मचारियों की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई।
गनीमत यह रही कि इनमें से कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था। कोरोना संक्रमितों में चमोली के दो, रुद्रप्रयाग के दो, देहरादून के दो और पौड़ी का एक पुलिसकर्मी शामिल है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह पुलिस विभाग को जवानों के संक्रमित होने की सूचना दे दी गई थी। विभाग ने संक्रमित जवानों को ड्यूटी पर वापस भेज दिया। वहीं शासन ने कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। संपर्क में आए सभी लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी। वहीं जांच रिपोर्ट आने तक संपर्क में आए लोग होम आइसोलेशन में रहेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel