उत्तराखंड
Big News: शपथ ग्रहण के बाद CM धामी की पहली कैबिनेट बैठक आज, ले सकते हैं ये बड़ा फैसला…
देहरादून: पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों की मौजूदगी में सीएम धामी और मंत्रिमंडल आज ( बुधवार) शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद नई कैबिनेट की पहली बैठक होगी। बैठक में विधानसभा सत्र आहूत करने संबंधी प्रस्ताव लाया जा सकता है। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है और सरकार विधानसभा सत्र में बजट या नए वित्तीय वर्ष के कुछ महीनों के लिए लेखानुदान लाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज शाम को धामी कैबिनेट की पहली बैठक हो सकती है। कैबिनेट बैठक में विधानसभा सत्र आहूत करने संबंधी प्रस्ताव लाया जा सकता है। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है और सरकार विधानसभा सत्र में बजट या नए वित्तीय वर्ष के कुछ महीनों के लिए लेखानुदान लाएगी। फिलहाल चार महीनों के लिए लेखानुदान लाए जाने की संभावना है। इसके लिए जल्द विधानसभा सत्र आहूत किया जाएगा। लगभग तीन दिनीं यह सत्र अगले हफ्ते बुलाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि पहली कैबिनेट बैठक में राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने के संकल्प से संबंधित प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव के दौरान इस आशय की घोषणा की भी थी।
गौरतलब है कि सीएम धामी देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इसमें पुष्कर सिंह धामी और उनकी मंत्री परिषद के सदस्य शपथ लेंगे। इसमें पीएम मोदी समेत कई वीआइपी आएंगे। पुष्कर सिंह धामी ने आज नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। मसूरी विधायक गणेश जोशी भी सीएम धामी के साथ टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। CM धामी ने करीब 20 मिनट तक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर CM धामी ने कहा कि वह जब भी कोई नया काम शुरू करते हैं तो वह भगवान शिव के चरणों मे आते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel