उत्तराखंड
BIG NEWS : भाजपा ने 4 लोक सभा स्तरीय रैलियां की स्थगित, जानिए वजह
देहरादून : भाजपा ने राज्य में खराब मौसम की चेतावनी के चलते हरिद्धार को छोड़ शेष सभी लोकसभा स्तर की रैलियों को स्थगित कर दिया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने रैली स्थगन के चलते हासिल अतिरिक्त समय में घर घर संपर्क अभियान को अधिक सफल बनाते हुए सरल एप पर उपस्थिति दर्ज़ कराने के निर्देश दिये हैं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के हवाले से विस्तृत बयान जारी कर बताया कि राष्ट्रीय महा जनसम्पर्क अभियान के तहत 27 से 30 जून के मध्य सभी 5 लोकसभा स्तर पर रैलियों का आयोजन प्रस्तावित था।| लेकिन मौसम विभाग की मानसून को लेकर जारी चेतवानी एवं खराब मौसम की आशंका के मद्देनजर टिहरी,पौडी गढ़वाल, अल्मोड़ा एवं नैनीताल लोकसभा की रैलियों को स्थगित कर दिया गया है ।
वहीं हरिद्धार लोकसभा के अंतर्गत 28 जून को रुड़की में होने वाली रैली अपने नियत समय शाम 4 बजे ही आयोजित होगी जिसे पार्टी प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट एवं पूर्व मुख्यमंत्री सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक संबोधित करेंगे | साथ ही उन्होने बताया कि स्थगित होने वाली रैलियों के संबंध में शीघ्र ही नयी तारीखों का ऐलान किया जाएगा |

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel