उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड में इस कारोबारी के घर इनकम टेक्स की टीम ने मारी रेड, मचा हड़कंप…
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। यहां हरिद्वार में इनकम टेक्स की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि टीम ने यहां एक बीड़ी कारोबारी के घर पर छापेमारी की है। टीम ने कारोबारी के घर से तमाम दस्तावेज कब्जे में ले लिए। टीम की ओर से दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अभी भी छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई से हड़कंप हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने एक बीड़ी कारोबारी के घर तड़के छापा मारा है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स डिपार्मेंट की टीम मंगलवार तड़के करीब तीन बजे हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित वसंत विहार कॉलोनी में एक बीड़ी कारोबारी के घर पहुंच गई थी। इस दौरान टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी थी। उस दौरान घर के सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। डोरबेल सुनकर भीतर से दरवाजा खोला तो बाहर पुलिस और इनकम टैक्स की टीम को देख सभी हैरान रह गए। क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि विभाग को यहां पर व्यापक पैमाने में इनकम टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी। उसी शिकायत पर टीम ने तड़के ही घर पर कार्रवाई की गई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इनकम टैक्स में बड़ी धांधली भी उजागर हो सकती है। हालांकि खबर लिखे जाने तक टीम ने कारोबारी के घर पर डेरा जमाया हुआ था। टीम आयकर से जुड़े दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
